परिचय

प्रिय पाठको,

उच्चतर क्षेत्रों से आपके लिए प्रस्तुत यह कार्य अद्वितीय है। हम सभी अपने अंदर प्यार की सच्ची सीख सहित व्यक्तिगत जानकारी को धारण करते हैं जो मानव इतिहास की शुरुआत से ज्ञात है और उतना ही "पुराना" है जितना कि स्वयं मानव है। यह हमारा अहम है कि कभी कभी दिल कड़वाहटों से भर जाता है और प्यार को निकाल बाहर करता है। प्यार की सीख के बारे में यही सच है। हम सभी इस बात को जानते हैं लेकिन अपनी जरूरतों की पूर्ति हेतु हमने इसे दूषित और विकृत कर दिया है। हम सभी ब्रह्मांड के कानूनों/नियमों को जानते हैं जो इसके निर्माण की शुरुआत से मौजूद हैं लेकिन आलस्य, घमंड या भय के चलते हम इसमें रुचि लेने में असमर्थ होते हैं। हमारी यह गलत धारणा है कि ये कानून सभी पर लागू होते है लेकिन सच्चाई यह है कि यह हम पर लागू होती है। लेकिन सभी एक ना एक दिन मानेंगे कि आध्यात्मिक पूर्णता के रास्ते पर हमने कितना समय बर्बाद किया है।

 

ये पुस्तकें आपके लिए आध्यात्मिक जगत का रास्ता खोलेंगी और उनके सत्य ज्ञान हेतु मध्यस्थता करेंगी। वे आपको प्यार और सच्चाई का रास्ता दिखाएंगी। यह केवल आप पर निर्भर करता है कि आप इस रास्ते पर जाना चाहते हैं या नहीं। मृत्यु के आगोश में जाने से पहले प्रकाश से अपने आध्यात्मिक नेताओं के द्वारा सहायता पाएं। कोई दूसरा रास्ता नहीं है। सत्य सरल और स्पष्ट होता है और प्यार भी ऐसा ही होता है।

 

प्रकाश मंडल के सर्वोच्च आध्यात्मिक महापुरुषों, अध्यापकों और चिकित्सकों से ली गई सच्चाई और प्यार की सीख ही संदेश (MESSAGE) के सात भागों की विषयवस्तु है। संदेश(MESSAGE)पुस्तकें प्यार से परिपूरित हैं और उनका उद्देश्य प्यार को ही चहुंओर प्रसारित करना है।

 

संदेश (MESSAGE) नामक पुस्तकें सच्चाई और प्यार की सीख को निरूपित करती हैं। वे हमें बताती हैं कि संपूर्ण सृष्टि का बुनियादी सिद्धांत है- प्यार और निर्माण का सर्वोच्च सिद्धांत अर्थात दिव्य क्षेत्र क्या हैं, परमात्मा से क्या तात्पर्य है, दिव्य ज्योति क्या है, ब्रह्मांड के नियम-कानून क्या हैं, स्वतंत्र इच्छा या संकल्प स्वातंत्र्य का अर्थ क्या है, नकारात्मकता मनुष्य को कैसे प्रभावित करती है और आध्यात्मिक रूप से शुद्ध/पवित्र कैसे बनें।वे पुरुषों और महिलाओं से संबंधित सिद्धांतों के बारे में, जीवन चक्र के बारे में, जीवन और मृत्यु के बारे में, अच्छाई और बुराई के बीच के संघर्ष के बारे में, अभिभावक स्वर्गदूतों के बारे में, प्रकाश के दूतों और अंधकार के दूतों के बारे में, मानव के जन्म और विकास के बारे में, हम सभी की एकल उत्पत्ति स्रोत के बारे में बताती हैं कि व्यक्ति/मनुष्य इस सृष्टि का एक हिस्सा मात्र है और वह जानवरों, पेड़-पौधों, खनिजों इत्यादि इस सृष्टि के अन्य भागों से श्रेष्ठतर नहीं है; और कि सभी लगातार कर्तव्यनिष्ठ पूर्णता की ओर बढ़ रहे हैं एवं ये सभी ब्रह्मांड के कानूनों द्वारा नियंत्रित/शासित होते हैं।

 

संदेश (MESSAGE) वाली पुस्तकें सच्चाई और प्यार की सीख को उसके वास्तविक स्वरूप में निरूपित करती हैं। ये पुस्तकें आध्यात्मिक जगत, दिव्य प्राणियों और जीवन के बाद के जीवन के बारे में बताती हैं। ये "सूक्ष्म", "स्वर्ग", "नरक", "ब्रह्मांड के नियम-कानून", "कर्म" और इसकी क्रियाएं, "कर्म-संबधी परिदृश्य", "पुनर्जन्म", जीव और आत्मा के मध्य का भेद/अंतर, प्रकाश और अंधकार वाले क्षेत्र, गैर-दुनियावी, आध्यात्मिक जगत और व्यावहारिक संसार, उच्चतर आयामों में जीवन, पृथ्वी का भविष्य (गैया - ग्रीक पौराणिक कथाओं के अनुसार धरती की देवी और क्रोनस की मां), मानवजाति और गैया के बचाव के लिए स्थिति, मानवजाति का स्वर्णिम युग, चिकित्सक/उपचारक, चिकित्सकों/उपचारकों के प्रकार, चिकित्सा/उपचार के स्तर, मृत्यु/मरण, लोकोत्तर, अटलांटिस जैसे भावों को वर्णित करती हैं।इनमें वैसे लोगों के लिए बहुतेरी अन्य जानकारियां भी शामिल हैं जो यह सोचते या समझते हैं कि मृत्यु हर चीज का अंत नहीं है और कि हम उन सभी आध्यात्मिक या बहु-आयामी प्राणियों से ऊपर हैं।

हाना दुस्कोवा

 

Copyright © 2010 Poselství lásky // Webdesign - www prezentace